समस्तीपुर:1998 से भाजपा का सक्रिय सदस्य रहे सत्येंद्र नाथ झा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा

DNB Bharat Desk

मैं सत्येंद्र नाथ झा समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत गौसपुर सरसौना पंचायत के ददरी धनराज ग्राम का निवासी हूं । वर्ष 1998 से भाजपा का सक्रिय सदस्य रहते हुए प्रखंड और जिला में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ ।पार्टी की विचारधारा और दिशा निर्देश के अनुसार जहां तक बन पाया अपने दायित्व का निर्वहन करने की कोशिश किया ।

- Sponsored Ads-

आज के समय में पार्टी में अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त  करने की आजादी छीन ली गई है ।पार्टी में पैसा वाले कार्यकर्ता की आवश्यकता है।और वैसे लोगों की ही बात सुनी जाती है ।कार्यकर्ता की जरूरत और सम्मान सिर्फ चुनाव भर ही है ।चुनाव में कार्यकर्ता पार्टी को वोट दिलाने के लिए अपना सम्मान खो दे या जान गंवा दे, चुनाव के बाद इनका कोई मोल नहीं रह जाता है और जीवन भर समाज में द्वेष का शिकार बनकर रह जाता है ।

समस्तीपुर:1998 से भाजपा का सक्रिय सदस्य रहे सत्येंद्र नाथ झा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा 2पार्टी ने जो सम्मान और पहचान दिया , उसके लिए धन्यवाद देता हूं ।वर्तमान में विचारधारा का सामंजस्य असंभव हो गया है।ऐसे में पार्टी  से जुड़े रहना मेरे जैसे व्यक्ति के लिए असहज हो गया है । अतः भाजपा से अपने दूर करते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा करता हूं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article