वीरपुर में चौकीदार को सेवानिवृत्ति के बाद दी गयी सम्मान पुर्वक विदाई, समाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में कार्यरत चौकीदार शिवन पासवान के निर्विवाद 36 वर्ष के सेवा उपरांत उनके सम्मान में समाजिक कार्यकर्ता अभिनव गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विदाई सह सम्मान समारोह पुर्व सरपंच मोहम्मद अब्दुल हन्ना की अध्यक्षता में आयोजित किया।

- Sponsored Ads-

सम्मान समारोह में सेवा निवृत्त चौकीदार शिवन पासवान को अंग वस्त्र,माला व पुष्प गुच्छ के अलावे उपहार स्वरूप अन्य घरेलू समानों को देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को सीपीआई के पूर्व अंचल मंत्री मोहम्मद खालिद, शिक्षक प्रमोद कुमार आदि ने संबोधित करते हुए कहा चौकीदार शिवन पासवान आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

वीरपुर में चौकीदार को सेवानिवृत्ति के बाद दी गयी सम्मान पुर्वक विदाई, समाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का किया गया आयोजन 2ये अपने जीवन के 36 वर्ष को निर्विवाद सेवा भाव से सरकारी कार्यों के प्रति समर्पित रहे ‌। विभाग ने जब कभी भी जहां जीस उद्देश्यों के लिए लगाया उसे इन्होंने इमानदारी और निष्पक्षता से निष्पादित किया है। मौके पर मोहम्मद मारूफ, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद शमशेर, दीपक कुमार, राजेश साह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article