डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/वीरपुर-आए दिन रोज कहीं ना कहीं जमीनी विवाद को लेकर दंगा फसाद,मार पीट की घटनाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नं 10 में पूर्व से विवादित जमीन पर एक पक्ष मोहम्मद शमीम के द्वारा घर बनाया जा रहा था।

तो दुसरे पक्ष से मोहम्मद मुस्तहसन की पत्नी आईशानाज घर बनाने से मना करने गयी तो प्रथम पक्ष के मो शमीम,मो साजीद,मो सैफी समेत सात लोगों ने मीलकर गाली गलौज करने लगा।आईशा नाज के द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर उक्त लोगों ने मार पीट के साथ घर में रखे 1 लाख 35 हजार रुपए भी ले लिया।
पीड़िता आईशानाज के द्वारा घटना से संबंधित थाना में आवेदन देते हुए सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट