डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/वीरपुर-बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच वीरपुर स्टार्स व जगदर के बीच खेला गया। जिसमें जगदर ने 8 विकेट से वीरपुर स्टार्स को हरा दिया।
- Sponsored Ads-

पहले बल्लेबाजी करते हुये वीरपुर स्टार्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन बनायी। जवाब में खेलने उतरी जगदर की टीम ने 11वें ओवर में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के कुन्दन राय को दिया गया।
उन्होंने 24 गेंद पर 67 रन बनाये व गेंदबाजी के दौरान 4 विकेट भी लिया। अंपायरिंग मो. चांद व गुड्डू रंगीला, स्कोरिंग कुलजीत कुमार व कमेंट्री नैयर अली ने किया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट