समस्तीपुर: विधायक अश्वमेघ देवी और एसडीओ दिलीप कुमार ने की जनसमस्याओं पर की बड़ी बैठक,जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक अश्वमेघ देवी के साथ श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में आज समस्तीपुर सदर अनुमंडल अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में भूमि विवाद, राजस्व से संबंधित प्रकरण, विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निर्गमन में आ रही कठिनाइयाँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, जन वितरण प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने पर बल दिया, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

समस्तीपुर: विधायक अश्वमेघ देवी और एसडीओ दिलीप कुमार ने की जनसमस्याओं पर की बड़ी बैठक,जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान 2अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि सदर अनुमंडल अंतर्गत प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

 प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा प्रभावी निपटारे हेतु संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वे सभी प्रखंडों का सतत निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी कर रहे हैं।

माननीय विधायक अश्वमेघ देवी ने अनुमंडल प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से सुशासन को धरातल पर उतारा जा रहा है।

यह बैठक समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में सुशासन के प्रत्यक्ष लाभ को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हुई, जिससे आम नागरिकों को त्वरित, स्थायी एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हो।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article