एसी मरम्मत के दौरान चौथी मंजिल से गिरकर मिस्त्री हुआ गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए लाया गया मॉडल अस्पताल

DNB Bharat Desk

नालंदा/बिहार शरीफ न्यायालय परिसर में बुधवार को एसी ठीक करने के दौरान एक मिस्त्री छत से गिरकर जीभर रूप से जख्मी हो गया। घायल मिस्त्री की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला निवासी मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद शाकिर इस्लाम के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया।घायल के साथ काम कर रहे मोहम्मद इरफान ने बताया कि मोहम्मद शाकिर इस्लाम न्यायालय परिसर की चौथी मंजिल पर एसी ठीक करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

एसी मरम्मत के दौरान चौथी मंजिल से गिरकर मिस्त्री हुआ गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए लाया गया मॉडल अस्पताल 2घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के द्वारा अपने वाहन में बैठक जख्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी का गंभीर स्थिति को देखते हुए जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Share This Article