शिक्षिका के स्थानांतरण पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मेहदौली में कार्यरत तीन शिक्षक रूबी कुमारी,आभा कुमारी,नीतू कुमारी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग में प्रधान शिक्षक के रूप में हुई है। इसके साथ ही शिक्षिका बन्दना कुमारी व कुमारी अन्नू प्रिया का स्थानांतरण के बाद गुरुवार को विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भाव-भीनी विदाई दी गई।

शिक्षिका के स्थानांतरण पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित 2मौके पर मौजूद अतिथियों ने शिक्षकों के शिक्षा के प्रति उनके लगनशीलता तथा शिक्षक के रूप में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की तो लोग भावुक हो गए। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक साथ तीन शिक्षकों का स्कूल से निकलना बहुत कष्ट दायक है, लेकिन प्रधान शिक्षक बनने की खुशी भी है। उन्होंने सभी शिक्षकों को नए कार्य और जिम्मेवारियों की शुभकामनाएं दी।

शिक्षिका के स्थानांतरण पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित 3वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदौली की शिक्षिका बन्दना कुमारी व मिडिल स्कूल मेहदौली की शिक्षिका कुमारी अन्नू प्रिया का स्थानांतरण होने के बाद उन्हें भी विदाई दी गई। साथ ही उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदौली में योगदान देने वाले प्रधान कृष्ण कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  शिक्षक अमर शंकर सिंह,अजनीश कुमार,अमित कुमार,नितेश कुमार,अनिल रजक,श्वेता कुमारी,शानू नुपूर,इजहार,अजीत,संगीता, ऋतु,मीरा,रिजवान,सुमन सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article