परिजनों को दिया सांत्वना, दस दस हजार का दिया आर्थिक मदद
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

मलावाँ गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद युवा नेता एवं समाजसेवी राजू दानवीर मंगलवार देर शाम पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रत्येक मृतक परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और शादी, पढ़ाई व रोजगार जैसी जरूरतों में सहयोग का भरोसा दिया।

घायल लोगों से भी मिलने की बात कही। वहीं, हाल में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक प्रेम मुखिया को ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर उन्होंने कहा कि दुख बांटने आए जनप्रतिनिधियों का स्वागत होना चाहिए। राजू ने बताया कि सरकारी मदद अपनी प्रक्रिया से मिलेगी, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर वे लगातार सहयोग करते रहेंगे।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
