बिहार शरीफ में मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार से मिले मंत्री जमा खान, आर्थिक मदद सौंपी; कहा- जल्द बनेगा सख्त कानून

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान बिहार शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने मॉब लिंचिंग की घटना में जान गंवाने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मंत्री जमा खान ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि का चेक भी सौंपा।

मीडिया से बातचीत में मंत्री जमा खान ने कहा कि नवादा जिले के भट्ठा पर गांव में घटी मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वबिहार शरीफ में मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार से मिले मंत्री जमा खान, आर्थिक मदद सौंपी; कहा- जल्द बनेगा सख्त कानून 2हीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी द्वारा दी गई धमकी के सवाल पर मंत्री जमा खान ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं। शायद पाकिस्तान यह भूल गया है कि यहां किसी की मनमानी नहीं चलती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबका साथ, सबका सम्मान और सबका विकास की नीति पर काम करते हैं। 

बिहार शरीफ में मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार से मिले मंत्री जमा खान, आर्थिक मदद सौंपी; कहा- जल्द बनेगा सख्त कानून 3उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक पिता की तरह आगे बढ़कर एक पुत्री का हिजाब हटाने का काम किया लेकिन कुछ लोग इस संवेदनशील मुद्दे पर मजाक बनाने का काम कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article