नालंदा लोजपा (आर) के जमुई सांसद अरुण भारती पहुंचे डुमरावां, दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर दिया सिर्फ आश्वासन, नहीं की कोई आर्थिक मदद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

पिछले दिनों दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावाँ गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली विवाद को लेकर अन्नू कुमारी और हिमांशु कुमार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद अब राजनीतिक दल के नेताओं का गांव में आना जाना शुरू हो गया है।

नालंदा लोजपा (आर) के जमुई सांसद अरुण भारती पहुंचे डुमरावां, दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर दिया सिर्फ आश्वासन, नहीं की कोई आर्थिक मदद 2लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जमुई सांसद अरुण भारती डुमरावाँ गांव पहुंचे जहां उन्होंने दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सिर्फ उन्हें सांत्वना दिया। आपको बता दें कि दोहरे हत्याकांड को लेकर इस गांव के लोगों में स्थानीय विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने मंत्री श्रवण कुमार के ऊपर ही अपराधियों को सह देने का गंभीर आरोप लगाया।

नालंदा लोजपा (आर) के जमुई सांसद अरुण भारती पहुंचे डुमरावां, दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर दिया सिर्फ आश्वासन, नहीं की कोई आर्थिक मदद 3सांसद अरुण भारती ने बताया कि स्थानीय ताकतवर लोगों के संरक्षण में ही इस हत्या को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यही है कि किसी भी तरह इस घटना में शामिल लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिस तरह से हत्या की गई है यह मर्डर का केस नहीं बल्कि नरसंहार का मामला प्रतीत होता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article