नालंदा: गोइठवा नदी में डूबने से दो अलग-अलग गांवों के दो किशोरों की मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में गोइठवा नदी में डूबने से दो अलग-अलग गांवों के दो किशोरों की मौत हो गई। पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। यहां 14 वर्षीय विशाल कुमार, पिता ईश्वर पासवान, अपने दोस्तों के साथ गोइठवा नदी में नहाने गया था।

नालंदा: गोइठवा नदी में डूबने से दो अलग-अलग गांवों के दो किशोरों की मौत 2पानी अधिक होने के कारण जहां तीन बच्चे तैरकर बाहर निकल आए, वहीं तैरना न जानने की वजह से विशाल गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नालंदा: गोइठवा नदी में डूबने से दो अलग-अलग गांवों के दो किशोरों की मौत 3दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव की है। यहां 14 वर्षीय कुंदन कुमार, पिता सुनील रावत, अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नदी में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे भी बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article