समस्तीपुर: बिजली के करंट लगने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, टीम माह का एक मासूम झुलस कर घायल

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ रविवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक तीन माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी, पुत्र अरुण राम और पोता अजित कुमार राम शामिल हैं।

समस्तीपुर: बिजली के करंट लगने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, टीम माह का एक मासूम झुलस कर घायल 2वहीं, अरुण राम की तीन माह की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर हालत में इलाजरत है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड संख्या 12 स्थित बिजली पोल के पास शांति देवी खड़ी थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने पहुंचे पुत्र अरुण राम, जो अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए थे, भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद अजित कुमार ने बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद कर सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: बिजली के करंट लगने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, टीम माह का एक मासूम झुलस कर घायल 3घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं स्थानीय विधायक अजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार एवं पूर्व मुखिया विपिन कुमार सहनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article