बेगूसराय में परिवारिक विवाद को लेकर नव नियुक्त शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शिक्षिका ने मौत से पुर्व डीइओ को सुसाइड नोट लिखा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक बार फिर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के अलका सिनेमा हॉल के समीप की है । मृतक महिला की पहचान चंदौर की रहने वाली नेहा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नेहा कुमारी नवनियुक्त शिक्षिका थी तथा पूर्व में वह बछवारा के नवादा में कार्यरत थी।

बेगूसराय में परिवारिक विवाद को लेकर नव नियुक्त शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शिक्षिका ने मौत से पुर्व डीइओ को सुसाइड नोट लिखा 2हाल के दिनों में नेहा कुमारी का तबादला बरौनी हुआ था और वह बेगूसराय में किराए के मकान में रहती थी तथा उनके पति नीरज कुमार कहीं अलग रहकर प्राइवेट जॉब करते थे । स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों से उनके अपने पति से अन बन चल रही थी और इसी वजह से बीती रात नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बेगूसराय में परिवारिक विवाद को लेकर नव नियुक्त शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शिक्षिका ने मौत से पुर्व डीइओ को सुसाइड नोट लिखा 3नेहा कुमारी के मायके वालों ने मृतका के पति नीरज कुमार एवं उनकी सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है तथा कहा है कि इन दोनों के द्वारा लगातार नेहा कुमारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और इसी वजह से नेहा कुमारी ने खुदकुशी कर ली। गौरतलब है कि नेहा कुमारी ने सुसाइड से पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम से सुसाइड नोट भी लिखा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article