24 जुलाई को पटना पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे उप मुख्य पार्षद – ऋषिकेश कुमार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार नगर निकाय चुनाव में उपमुख्य पार्षद भी चुनाव जीत कर आया है और उसे कोई अधिकार नहीं मिल रहा है। जबकि मुख्य पार्षद को कई अधिकार दिया गया है। जिसको लेकर बिहार के सभी उपमुख्य पार्षद अपने अधिकार को लेकर संघर्ष तेज किए हुए हैं। सोमवार को जीरोमाइल स्थित मीरा मोटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि उपमुख्य पार्षद अपने अधिकार को लेकर आगामी 24 जुलाई को बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे। विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के अधिकारों में काफी अंतर है। उपमुख्य पार्षद को योजना चयन में भागीदारी, कोष में राशि, पांच वर्षों में उपमुख्य पार्षद के कोष में पांच करोड़ की राशि हो, हस्ताक्षर का अधिकार हो ,विभाग का आवंटन और भत्ता के  तौर पर उपमुख्य पार्षद को पच्चीस हजार भत्ता मिलना , सशक्त कमिटी के सदस्यों के चयन में भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए, प्रखण्ड एवं जिला के बीस सूत्री तथा दिशा की बैठक में उप मुख्य पार्षद को भी आमंत्रित किया जाए,। इन्हीं सभी मांगों को लेकर आगामी 24 जुलाई को बिहार के सभी उपमुख्य पार्षद पटना में बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे। यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो पूरे बिहार में उपमुख्य पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में एनडीए सरकार का विरोध करेगा।

24 जुलाई को पटना पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे उप मुख्य पार्षद - ऋषिकेश कुमार 2वही नगर परिषद बरौनी के उपमुख्य पार्षद नेहा मेहता और नगर परिषद बलिया के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अरविंद कुमार यादव ने कहा कि हम सभी उपमुख्य पार्षद को कोई अधिकार नहीं ही दिया गया है। उसके अलावा हम सभी उप मुख्य पार्षद को जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा एवं बीस सूत्री की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण नहीं दिया जाता है। उप मुख्य पार्षद को भी कोई विभाग आवंटित किया जाए ताकि कमसेकम उक्त विभागों में बेहतर कार्य कर सकें, जो भी संचिकाएं हैं उसकी जानकारी उप मुख्य पार्षद को अवश्य दिया जाए ताकि उसमें कोई सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पड़े तो कार्यालय स्तर पर किया जा सके।

इन सभी के नहीं होने के वजह से हम सब जनता की समस्याओं व योजनाओं को धरातल पर उतारने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी कोई सुनता नहीं है। सरकार गाड़ी दे दिया है लेकिन अधिकार ही नहीं दिया है तो जनता का विकास कैसे कर सकते हैं। हमें मुख्य पार्षद के बराबर अधिकार दिया जाए।

Share This Article