टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं पुलिस पदाधिकारी – एसपी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

एसपी बेगूसराय मनीष ने सोमवार को नियमित निरीक्षण के दौरान बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सदर डीएसपी टू कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संचिकाओं , प्रतिवेदनों, अधिसूचना से संबंधित जानकारी प्राप्त किया।

वहीं मौके पर मौजूद डीएसपी टू भास्कर रंजन, डीएसपी प्रोबेशनर रौली कुमारी को कांड के उद्भेदन में तेजी लाने, टॉप टेन अपराधियों के गिरफ्तारी,फिरार अपराधियों की गिरफ्तारी व उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट, कुर्की, व इस्तेहार निकलवाने, नियमित गस्ती में तेजी लाने, गस्ती के दौरान रोको -टोको अभियान चलाने,

टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं पुलिस पदाधिकारी - एसपी 2सभी पंजी को अद्यतन करने, जनशिकायत से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने, न्यायालय द्वारा प्राप्त आदेशों व शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article