सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं रामनवमी दुर्गापूजा व ईद,असमाजिक तत्व के लोगों पर रहेगी पैनी नजर-थानाध्यक्ष
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में राम नवमी दुर्गापूजा व ईद के मौके पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। असमाजिक व उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। खोदावंदपुर थाना परिसर में सोमवार को हुई शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि ईद के दिन मुसलमान भाई निर्धारित समय में ही नमाज अदा कर लें। वही चैती दुर्गा पूजा को लेकर समिति के सदस्यों से मूर्ति स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी बताया है।
बिना लाइसेंस लिए पूजा पंडाल सजाने एवं प्रतिमा बैठाने पूजा समितियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। पूजा समितियों से कहा कि निर्धारित समय पर ही प्रतिमा का विसर्जन भी करना होगा। इतना ही नही इस मौके पर अश्लील गीतों के बजाए जाने पर प्रतिबन्ध है। इसलिए पूजा पंडाल व मूर्ति विसर्जन जुलूस में अश्लील गीत नही बजना चाहिए। इस मौके पर बीडीओ नवनीत नमन ने आपसी सौहार्द के साथ लोगों से रामनवमी चैती दुर्गा पूजा एवं ईद मनाने की अपील किया। सीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि ईद हमें भाईचारा का संदेश देता है। इस मौके पर एक दूसरे से गले मिलकर लोग आपसी भेदभाव भुला लेते हैं।
वहीं चैती दुर्गा पूजा अन्याय पर न्याय तथा असत्य पर सत्य की विजय का बोध कराती है। बैठक में प्रखण्ड प्रनुख संजू देवी, उप प्रमुख नरेश पासवान, पूर्व मंत्री अशोक कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, दौलतपुर पंचायत के मुखिया उमा कुमार चौधरी,फफौत पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार, खोदावंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो आदि मौजूद थे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट