संत रविदास की जयंती पर प्रतिमा किया गया स्थापित निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में संत रविदास की जयंती के मौके पर बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार स्थित वार्ड नं 3 में संत रविदास की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस मौके पर गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई।

यह कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल सदर बाजार से चलकर एस एच 55 होते हुए तारा चौक पहुंची। जहां से बरियारपुर पश्चिमी गांव का भ्रमण करते हुए बुढ़ी गंडक नदी के राम घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। पुनः यह कलश शोभा यात्रा मिर्जापुर चौक होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर आई।

संत रविदास की जयंती पर प्रतिमा किया गया स्थापित निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा 2कलश शोभा यात्रा के सफल संचालन में सुखदेव राम, संजीत राम, रंजीत राम, अरुण राम, अजीत राम, शंभु राम, पिन्टू राम, अमरजीत राम आदि  की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इसमें भजन कीर्तन व प्रवचन भी होगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article