नालंदा: टाटा 407 से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश

DNB Bharat Desk

हरनौत थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तेलमर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टाटा 407 ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने तेलमर थाना परिसर स्थित एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 मार्च की संध्या तेलमर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उजाला रंग का टाटा 407 ट्रक में विदेशी शराब लोड कर नूरसराय के रास्ते तेलमर की ओर लाया जा रहा है।

नालंदा: टाटा 407 से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश 2सूचना के बाद तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने सशस्त्र बल के साथ सलेमपुर–करौटा मार्ग पर बनगच्छा गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।जांच के दौरान संदिग्ध टाटा 407 ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें धान की खाखरी के बोरे के नीचे छुपाकर रखे गए 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए।

नालंदा: टाटा 407 से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश 3मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी दिलीप कुमार पासवान और विकास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Share This Article