रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया 19 वर्षीय रूदल
डीएनबी भारत डेस्क
बेंगलुरु शहर के मैजेस्टिक रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन को पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी रूदल साह की दर्दनाक मौत हो गई।वह पप्पू साह का 19 वर्षीय पुत्र था।घटना शुक्रवार को देर शाम उस वक्त घटी जब मृतक युवक बेंगलुरु शहर से मजदूरी करते हुए अपने किराए के मकान की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान मैजेस्टिक रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे गुमटी पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गया और तत्क्षण उसकी मौत हो गई।इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रेलवे पुलिस के द्वारा वीरपुर थाने की पुलिस व उसके परिजनों को दी गई।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताया गया कि मृतक युवक बहुत ही ईमानदार व मेहनती था।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।इधर घटना की जानकारी पाकर मुखिया प्रतिनिधि जयजयराम सहनी,व कई अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार के घर जाकर ढांढस बंधाया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिहार की औधोगिक राजधानी के नाम से मशहूर बेगूसराय जिले में कई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्थापित किए गए हैं,इसके बावजूद यहां स्थानीय लोगों को रोजगार की गारंटी नहीं मिलने से अन्य राज्यों के तरफ प्रवास होना पड़ता है।उन्होंने कहा कि रोजी रोटी के कारण ही लोग बिहार से प्रवास कर अन्य राज्य के तरफ जाना पड़ता है।यहां ही अगर रोजगार मिल जाए तो लोग परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।वर्तमान की केंद्र व राज्य सरकार रोजगार के नाम पर सिर्फ आत्मनिर्भर बनने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट