भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बनवारीपुर में 10 लीटर अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव से पुलिस ने 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनवारीपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेश मंडल के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बनवारीपुर में 10 लीटर अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार 2थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जब्त शराब को विधिवत सील कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article