साइबर ठग युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पुलिस मामला दर्ज कर भेजा जेल

DNB Bharat Desk

चिलमिल निवासी रविराज रंजन ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुये एक युवक पर साइबर ठगी करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। उसने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 12 अप्रैल को एक लड़का मेरे सीएससी पर आया। उसने किसी दूसरे व्यक्ति से 10 हजार रुपए मेरे यूपीआई आईडी पर मंगवाया। तब मैंने उसे कैश दे दिया।

- Sponsored Ads-

जिस आदमी ने मेरे आईडी पर राशि भेजी थी उसने साइबर क्राइम में ये सूचना दे दिया कि वो मेरा मोबाइल चोरी कर लिया और अपने एकाउंट पर राशि भेज लिया। जिसके कारण मेरे एकाउंट में 10 हजार रुपए का होल्ड लग गया। उक्त लड़का फिर 20 अप्रैल को मेरे दुकान पर 20 हजार रुपए की ठगी करने आया। जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया।

साइबर ठग युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पुलिस मामला दर्ज कर भेजा जेल 2पकड़ाये युवक की पहचान पर्रा पंचायत के वार्ड नं 7 लक्ष्मीपुर निवासी सिकेंद्र तांती के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु उसे बेगूसराय कोर्ट भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article