बेगूसराय में समाहरणालय के समीप एक व्यक्ति ने पेट्रोल के साथ आत्मदाह करने के लिए पहुंचा, हुआ अफरा तफरी का माहौल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में समाहरणालय के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवक पेट्रोल के साथ आत्मदाह करने के लिए पहुंच गया । पीड़ित युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सोनापुर निवासी मोहम्मद जाहिद के रूप में की गई । 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में समाहरणालय के समीप एक व्यक्ति ने पेट्रोल के साथ आत्मदाह करने के लिए पहुंचा, हुआ अफरा तफरी का माहौल 2मोहम्मद जाहिद ने आरोप लगाते हुए कहा कि मटिहानी के सीओ एवं कर्मचारि के द्वारा उसकी जमीन हड़प कर दूसरे को दे दी गए हैं और इस बात के लिए वह तकरीबन 8 महीने से मटिहानी ब्लॉक के साथ-साथ डीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है ।

 बेगूसराय में समाहरणालय के समीप एक व्यक्ति ने पेट्रोल के साथ आत्मदाह करने के लिए पहुंचा, हुआ अफरा तफरी का माहौल 3मोहम्मद जाहिद ने बताया कि उसकी 10 कट्ठा की एक जमीन है जिसमें चार कट्टे जमीन को पूर्व में ही दबंग के द्वारा हड़प लिया गया और जब बाकी बचे 6 कट्टे में से उसने तीन कट्टे की मांग की तो वह भी उसे नहीं दिया गया। गौरतलब है कि मोहम्मद जाहिद दोनों आंख से दिव्यांग है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। थक हार कर आज मोहम्मद जाहिद ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया और इसके लिए पेट्रोल के साथ वह समाहरणालय के समीप पहुंच गया।

 बेगूसराय में समाहरणालय के समीप एक व्यक्ति ने पेट्रोल के साथ आत्मदाह करने के लिए पहुंचा, हुआ अफरा तफरी का माहौल 4लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं आम लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया और समझा बूझाकर वापस किया। फिलहाल मोहम्मद जाहिद के द्वारा कहा गया है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर लेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी मटिहानी के सीओ एवं कर्मचारि की होगी ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article