महिला पहलवानों के पक्ष में विभिन्न संगठनों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी

DNB Bharat Desk

एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया है

डीएनबी भारत डेस्क

दिल्ली के जंतर मंतर पर विगत कई दिनों से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी यौन शोषण की शिकार महिला पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की स्थानीय कई संगठनों सहित बुद्धिजीवियों और लोकतंत्र को पसंद करने वाले लोगों ने कड़ी निंदा की है तथा दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने और आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस संबंध में जनजागरण अभियान मंच के संयोजक अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण की घटना से दुनियाँ के देशों में भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया है उल्टे आंदोलन पर बैठे महिला पहलवानों के साथ पुलिस बर्बरतापूर्ण दमनात्मक कार्रवाई कर रही है जो सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।

- Sponsored Ads-

महिला पहलवानों के पक्ष में विभिन्न संगठनों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी 2तेघड़ा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, मानवाधिकार कर्मी अमरनाथ सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट रामपदारथ ठाकुर, अनुमंडल पेंशनर समाज तेघड़ा के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता सरोज पासवान सहित दर्जनों लोगों ने महिला पहलवानों के खिलाफ की जा रही पुलिसिया कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि महिला पहलवानों के पक्ष में आन्दोलन को लेकर जल्द ही सिविल सोसाइटी की एक बैठक बुलाई जायेगी और आन्दोलन का ऐलान किया जायेगा।

बेगूसराय तेघरा संवादाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

Share This Article