वेतनमान एवं सेवा स्थाई करने की मांग समेत कई सूत्री मांगो को लेकर जीविका दीदियों ने किया हड़ताल

DNB Bharat Desk

 

रहुई प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में 10 सूत्री मांगो को लेकर सभी कैडर एवं जीविका दीदी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर गए जीविका दीदियो ने कहा कि संशोधित सामुदायिक कैडर मानदेय हम लोगों के लिए काला कानून के बराबर है। सभी कैडेट एवं दीदियों को इस कानून के अनुसार कर्जदार बना दिया है। जीविका दीदी खुद के कर्ज के मकड़जाल में फंसी हुई है।

- Sponsored Ads-

वेतनमान एवं सेवा स्थाई करने की मांग समेत कई सूत्री मांगो को लेकर जीविका दीदियों ने किया हड़ताल 2जीविका दीदियों ने बताया कि हमारा मुख्य मांग समान कार्य के बदले समान वेतन दिया जाए। हम लोग का वेतन समूह की जगह संस्था से दिया जाए। आज हम लोग की पहचान समाज में 10 रूपये के कर्मी बराबर भी नहीं है। हम लोगों का सेवा भी स्थाई किया जाए क्योंकि हम लोग को अक्सर डीपीएम के द्वारा काम से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है। हम लोगों सरकार जितना काम लेती है उसके मुकाबले वेतन भी काफी कम है।

वेतनमान एवं सेवा स्थाई करने की मांग समेत कई सूत्री मांगो को लेकर जीविका दीदियों ने किया हड़ताल 3इसीलिए रहुई प्रखंड के जीविका कैडर के सभी सीएम विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी मांगों में सामान कार्य के बदले समान वेतन, वेतन समूह के बजाय संस्था से वेतन, जीविका के पद पर सीएम की पहचान की स्थायी, तीन महीने से रुके वेतन का भुगतान और राज्यकर्मी का दर्जा शामिल हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article