बेगूसराय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर किया जमकर हंगामा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आज बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़त हो गया। काफी देर तक भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हाथापाई करते हुए एक दूसरे के ऊपर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान घंटे तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

बेगूसराय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर किया जमकर हंगामा 2बताया जा रहा है कि आज भाजपा विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला जलाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में घुस गया। कांग्रेस कार्यालय में घुसते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता उग्र हो गए और दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। एक दूसरे के ऊपर आरोप पर प्रति आरोप लगाते रहा और जमकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और बीजेपी के कार्यकर्ता हंगामा किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच हाथापाई शुरू हो गया।

बेगूसराय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर किया जमकर हंगामा 3आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में घुसकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कार्यालय के सामने खड़ा होकर भाजपा के खिलाफ जमकर हंगामा कर रहे हैं साथ ही साथ दोनों के बीच घंटे तक हंगामा चलता रहा। आपको बताते चले कि पिछले दिनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां के ऊपर अभद्र टिप्पणी किया था।

बेगूसराय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर किया जमकर हंगामा 4इसको लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय के सामने पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला जलाया। पुतला जलाने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी बीजेपी के खिलाफ जमकर हंगामा किया और घंटे तक दोनों तरफ बात विवाद चला रहा।

Share This Article