पीडीएस डीलर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर पांचवे दिन भी रहा हड़ताल जारी,बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में किया प्रदर्शन

DNB Bharat Desk
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा बिहार शरीफ श्रम कल्यान केद्र के मैदान मे नालन्दा जिला फेयर प्राइस डीलर्स के अन्तर्गत बिहार शरीफ नगर एवं बिहार शरीफ प्रखण्ड के जन वितरण विक्रेताओ की वैठक हुई। जिसमे फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री बरूण कुमार सिंह उपस्थित हुए।
पीडीएस डीलर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर पांचवे दिन भी रहा हड़ताल जारी,बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में किया प्रदर्शन 2प्रदेश महामंत्री वरुण सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री व विभागीय सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को बिहार के 55 हजार जन वितरण विक्रेताओं को 30 हजार रुपया प्रति माह मानदेय सहीत 300 रुपया प्रति के क्विंटल डीलर मार्जिन मनी देने व 8 सुत्री माँग को पुरा कराने के लिय नालंदा के सभी प्रखण्डो मे आज पांचवे दिन राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल सफल रहा है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के स्तर से प्रदेश  प्रतिनिधियो को वार्ता हेतु अभी तक नही बुलाया गया है।
पीडीएस डीलर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर पांचवे दिन भी रहा हड़ताल जारी,बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में किया प्रदर्शन 3पांचवे दिन भी बिहार के 55 हजार जन वितरण विक्रेता भी डटे हुए है और जव तक माँग पुरा नही होगा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेगे। जिले में पीडीएस के हड़ताल का असर अब उपभोक्ताओं के ऊपर दिखने लगा है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article