कांग्रेस को बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है:-मध्य प्रदेश विधायक सह बछ्वाड़ा चुनाव प्रभारी पंकज उपाध्याय

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम वाटिका मानोपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु आयोजित विधानसभा स्तरीय विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में AICC मुख्यालय दिल्ली से बछवाड़ा विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाकर भेजे गए मध्य प्रदेश के मुरैना विधानसभा का विधायक पंकज उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बछवाड़ा विधानसभा कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है पूरे बिहार में यह सीट कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।

कांग्रेस को बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है:-मध्य प्रदेश विधायक सह बछ्वाड़ा चुनाव प्रभारी पंकज उपाध्याय 2जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुझे मध्य प्रदेश से आपके बीच चुनाव संपन्न होने तक आप सबों के साथ मिलकर बछवाड़ा विधानसभा के एक-एक परिवार से मिलकर कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन के विचारधाराओं को पहुंचाने एवं कांग्रेस पार्टी का इस सीट पर पुनः विजय पताका लहराने का जिम्मेदारी के साथ भेजी है।आप लोग कांग्रेस पार्टी का रीढ़ हैं और आपके अथक मेहनत एवं आम -आवाम के आशीर्वाद के बदौलत ही कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर नौ से अधिक बार जीतने में सफल रही है तो इसलिए आप लोगों से मैं अपनी ओर से विनती करता हूं कि आप लोग इस बार फिर उसी जोश और उत्साह के साथ मजबूती से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और इस सीट पर पुनः जीत दर्ज करेंगे।

कांग्रेस को बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है:-मध्य प्रदेश विधायक सह बछ्वाड़ा चुनाव प्रभारी पंकज उपाध्याय 3कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त होकर आए दिल्ली युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गर्वित सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बछवाड़ा विधानसभा में चुनाव तो लड़ेगी इसके साथ-साथ अपने सभी परंपरागत सीटों पर इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगी। बछवाड़ा में तो पिछले छः महीने से अधिक समय से दर्जनों कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेताओं को पार्टी आलाकमान ने चुनाव की तैयारी हेतु लगा रखी है।ऐसे में बस आपलोग सिर्फ बूथ जीतो अभियान,माई बहिन मान योजना एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस व इंडिया गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे मुहिम को हर घर तक पहुंचाना है जिसमें मैं भी आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा चूकि इस बार का चुनाव महज मुख्यमंत्री और विधायक बनने का मात्र का नहीं है बल्कि बिहार को बचाने का है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा के साथ ही सामाजिक न्याय की बात करती है जिसको लेकर जननायक राहुल गांधी पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम कर लोगों से कांग्रेस को हाथ मजबूत करने का अपील करते रहे हैं।

कांग्रेस को बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है:-मध्य प्रदेश विधायक सह बछ्वाड़ा चुनाव प्रभारी पंकज उपाध्याय 4तो वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में आप लोगों का मेहनत एवं बूथ स्तर तक चलाए जा रहे कार्यक्रम काफी संतोषजनक है इसी तरह से आपलोग दिल्ली से आलाकमान द्वारा भेजे गए दोनों पर्यवेक्षक पंकज उपाध्याय एवं गर्वित सिंघवी के सानिध्य में संगठन को और धारदार बनाते हुए बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है तभी जाकर हमलोग अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से 19 जुलाई को युवा कांग्रेस द्वारा पटना के ज्ञान भवन में बेरोजगार युवाओं को हाथों-हाथ नौकरी दिया जाएगा जिसमें लगभग देश के दो सौ से अधिक कंपनी रोजगार देने के लिए आ रही है इसलिए आपलोगों से भी अपील है कि बछवाड़ा विधानसभा से अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने हेतु जरूर पहुंचे युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी एवं पलायन के खिलाफ मुहिम छेड़ी है उसको पूरा करने की दिशा में यह एक मात्र छोटा सा प्रयास है।

कांग्रेस को बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है:-मध्य प्रदेश विधायक सह बछ्वाड़ा चुनाव प्रभारी पंकज उपाध्याय 5तो वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि मुझे कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बछवाड़ा विधानसभा सीट पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी का सबसे अहम एवं मजबूत सीट रहा है इसके साथ-साथ मटिहानी और बेगूसराय भी कांग्रेस पार्टी का परंपरागत सीट रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को बछवाड़ा, मटिहानी और बेगूसराय में चुनाव लड़ना चाहिए जिसकी मांग पूर्व से ही आलाकमान के समक्ष रखते आ रहा हूं और कांग्रेस आलाकमान द्वारा भी तीनों सीट पर निश्चित रूप से चुनाव लड़ने का भरोसा भी दिया गया है। बछवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ने की सहमति होने पर आलाकमान द्वारा विधायक पंकज उपाध्याय एवं गर्वित सिंघवी जी को बछवाड़ा का चुनाव प्रभारी बनाकर चुनाव जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यहां आए हैं आपलोग इनके दिशानिर्देश में अभी से ही बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के खेत-खलिहानों तक चुनाव की तैयारी में जुटे और खासकर चुनाव आयोग द्वारा जो गरीब, शोषित, वंचित लोगों का मताधिकार छीनने की मंशा को बेनकाब करने के लिए अपने-अपने बूथ पर एक-एक मतदाता का सत्यापन भी करवाए एवं आगामी विधानसभा चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने का इस कार्यक्रम में संकल्प लेकर जाएं।

कांग्रेस को बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है:-मध्य प्रदेश विधायक सह बछ्वाड़ा चुनाव प्रभारी पंकज उपाध्याय 6वहीं कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मुखिया ब्रजकिशोर कुंवर, बछवाड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल राज, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व प्रमुख संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष मो युनीस, उपमुखिया नीरज चौधरी, इन्द्रदेव राय, पूर्व मुखिया रामबाबू तांती, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, पूर्व मुखिया रामचंद्र तांती, कांग्रेस नेता राम कल्याण महतो,राम कुमार चौधरी,मो जावेद,साठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमीनुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया मो सलामत, सरपंच प्रतिनिधि शंकर शर्मा,पंसस उमेश दास,पंसस आनंद कांत चौरसिया, पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र साहु, कांग्रेस नेता राजा श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, यदुनंदन राय,रिन्टु चौधरी,अजय सिंह,रामशोभित पासवान,सुजीत रजक,रामहित चौधरी, बृजनंदन चौधरी, पूर्व उप प्रमुख संजीव गुप्ता,मो राजा,मो इरशाद अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share This Article