बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों ने बिहारशरीफ के संघ कार्यालय में की बैठक

DNB Bharat Desk

 

तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंसकर्मियों ने 14 जून से सामूहिक अवकाश पर जाने का लिया निर्णय

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मियों ने मंगलवार को बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिहारशरीफ के संघ कार्यालय में बैठक कर 14 जून से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया । बैठक के बाद अपनी 5 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा राय को सौंपा।

- Sponsored Ads-

बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों ने बिहारशरीफ के संघ कार्यालय में की बैठक 2बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने बताया कि मार्च अप्रैल और मई माह का अब तक वेतन नही दिया गया है । जिससे घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है । बाल बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर खर्ची तक के लिए दूसरों के पास हाथ पसारना पड़ रहा है ।

बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों ने बिहारशरीफ के संघ कार्यालय में की बैठक 3यदि 13 जून तक हम लोगों की समस्याओं का निधन नहीं किया गया तो हम लोग 14 जून से सभी कर्मी सामूहिक अवकाश पर चल जाएंगे जिसकी पूरी जवाबदेही नालंदा सिविल सर्जन की होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article