बेगूसराय चर्चित पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में चर्चित पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।  मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुजारी शंभू सिंह की हत्या अवैध संबंध के करण की गई हैं।आपको बताते चले की 13 मई को लाखों थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव में पुजारी शंभू सिंह को मंदिर में ही सोए अवस्था में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस लगातार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

- Sponsored Ads-

लेकिन टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधी से जब पूछताछ की गई तो  पूछताछ में  बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें अपराधियों के द्वारा बताया गया कि पुजारी शंभू सिंह के द्वारा गांव के ही लड़की के साथ अवैध संबंध था। जिससे लोग लगातार परेशान हो रहा था। इसी के आवेश में आकर अपराधियों ने पुजारी शंभू सिंह को मंदिर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि पनसल्ला गांव में सोए अवस्था में मंदिर के पुजारी को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस के द्वारा टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर तीन अपराधी को गिरफ्तार किया।

बेगूसराय चर्चित पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 2गिरफ्तार करने के बाद तीनों अपराधी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अवैध संबंध पुजारी का गांव के ही लड़की के साथ चल रहा था। जिसके कारण से पुजारी शंभू सिंह को गोली मारकर हत्या की गई है। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने यह भी बताया है कि पुजारी की चाल चलन ठीक नहीं था। और गांव के लड़की के साथ अवैध संबंध था। जिसके कारण से पुजारी की हत्या हुई है।उन्होंने बताया है कि अपराधी के पास से एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। साथी साथ अपराधी की पहचान सोनू कुमार मनीष कुमार एवं निलेश कुमार के रूप में हुई है तीनों अपराधी अपना अपराध स्वीकार किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article