डीएनबी भारत डेस्क
विधुत आपुर्ति प्रशाखा वीरपुर के कनीय विधुत अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए थाना क्षेत्र के नौला वार्ड नं 21 के निवासी रत्न यादव के पुत्र मनोज यादव के विरुद्ध 8 हजार 86 रुपए,

प्रशांत कुमार की पत्नी कुमकुम कुमारी के विरुद्ध 5 हजार 380 रुपए, मुकेश कुमार की पत्नी रिंकू कुमारी के विरुद्ध 5 हजार 64 रुपए तो मुरादपुर निवासी राजेश शर्मा की पत्नी मीना देवी के विरुद्ध 43 हजार 339 रुपए तो फजीलपुर निवासी नूनूलाल यादव के पुत्र अनिल यादव के विरुद्ध 9 हजार 559 रुपए की विधुत चोरी कर लेने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि कनीय विधुत अभियंता पंकज कुमार शर्मा के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट