सड़क किनारे घूम रहे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बुधवार की संध्या किरतपुर पंचायत के विशनपुर गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।इससे परिजनों में कोहराम मच गया।मृत युवक की पहचान किरतपुर पंचायत के विशनपुर निवासी अवध पंडित के 35 वर्षीय पुत्र चंद्रदेव पंडित के रूप में हुई।बताया जाता है कि मृतक चंद्रदेव पंडित बुधवार की संध्या सड़क किनारे टहल रहा था।

इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।मृतक को एक पुत्र है।मृतक की मां चानो देवी, पत्नी चुनचुन देवी सहित अन्य  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article