बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक मासूम बच्चे को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया।  हादसे में  बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि मौत की लाइव तस्वीर भी सामने आया है। जहां आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से 5 साल मासूम बच्चे को तेज रफ्तार पिकअप वाहन कुचल कर फरार हो रहे हैं।  तस्वीर को देखकर आपका रोंगटे खड़ा हो जाएगा। जहां मासूम बच्चे सड़क पार कर रहा था इस दौरान पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक मासूम बच्चे को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के समीप की है। मृतक बच्चे की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हरदेव कुमार ठाकुर के 5 बर्षिय आरव राज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक  बच्चे की मां ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक मासूम बच्चे को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3और बच्चे चॉकलेट खरीद कर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए लोगों ने हेमरा चौक को जाम कर दिया। और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि काफी समझाने बुझाने के बाद मामला को पुलिस के द्वारा शांत कराया गया।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे घर का इकलौता चिराग था।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article