नालंदा: पैठना गांव में सबमर्सिबल लगे कोठरी में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

DNB Bharat Desk

 

कोठरी में रखे लाखों रुपया का सामान जलकर हुआ राख, रहूई प्रखंड की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

रहुई प्रखंड के पैठना गांव देर रात्रि में खेत सिंचाई के लिए बनाए गए सबमर्सिबल लगे कोठरी में आग लग गई। आग लगने से सबमर्सिबल कोठरी में रखे खेत पटवन के लिए समान समेत डीजल आग में जल गए। आग की लपटों को देख आस पास के लोग पहुंचकर आग को बुझाने के प्रयास किया और इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मियों को दिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पैठना गांव में सबमर्सिबल लगे कोठरी में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान 2जहां सूचना प्राप्त होते ही रहुई,बिहारशरीफ और हरनौत के दमकल की गाड़ियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में लगे।आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि अग्निशमन की टीम वक्त पर आग पा लिया अन्यथा पास में खड़ी जेसीबी मशीन और अन्य वाहन को भी अपनी चपेट में ले लेता।

नालंदा: पैठना गांव में सबमर्सिबल लगे कोठरी में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान 3तब तक आग में खेत पटवन के लिए सामान, डीजल महंगे खाद्य समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इस अगलागी से लगभग लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान मून भाई ने इस मामले में लिखित आवेदन दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article