खगड़िया: स्कूली टोटो और पिकअप वाहन की टक्कर में छह बच्चे घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के एनएच 31 पर कुम्हचक्की के पास पिकअप व टोटो की आमने सामने टक्कर होने से टोटो में सवार छह स्कूली बच्चे घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। वही सभी घायल स्कूली बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायल छात्रों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया । जबकि दो घायल छात्र का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वही विद्यालय प्रबंधक के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दिया गया।

खगड़िया: स्कूली टोटो और पिकअप वाहन की टक्कर में छह बच्चे घायल 2घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रोल रो कर बुरा हाल है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article