आशा कार्यकर्ताओं ने ट्रेड यूनियन के द्वारा बंद के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा का कामकाज रखा ठप

DNB Bharat Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में बुधवार को ट्रेड यूनियन के द्वारा बंद के आह्वान दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में काम काज ठप कराकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी में ओपीडी समेत प्रशासनिक कार्यालय बंद कर गेट पर धरना दिया।धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संध के प्रखंड अध्यक्ष डेजी कुमारी ने की।

- Sponsored Ads-

आशा कार्यकर्ताओं ने ट्रेड यूनियन के द्वारा बंद के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा का कामकाज रखा ठप 2कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता राय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओ ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित कर स्वास्थ्य के प्रति जोड़ने का काम किया,आम लोगों को संस्थागत प्रसव के साथ साथ टीकाकरण के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने का काम किया। लेकिन राज्य व केन्द्र सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर उन्हें छलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन,हड़ताल करती आ रही है। जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि के बदले मानदेय देने तथा सभी आशा कर्मियों को सर्विस बुक के अलावा मानदेय बढ़ाने का भी अश्वासन दिया गया था,

आशा कार्यकर्ताओं ने ट्रेड यूनियन के द्वारा बंद के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा का कामकाज रखा ठप 3लेकिन बिहार सरकार का अश्वासन के बावजूद आज तक ना तो मानदेय लागू किया गया और ना ही बढ़ाया गया।जिसे आशा कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होने कहा की संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने हक की लड़ाई तब तक लड़ते रहेंगे,जब तक हमलोगों को अपना अधिकार नहीं मिल जाता है। मौके पर आशा कुमारी,अनिता कुमारी,रंजू कुमारी राजकुमारी,सोनालिका कुमारी,रूबी कुमारी,किरण कुमारी,डेजी कुमारी समेत अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article