आग लगने से दो घर समेत घर में रखा समान जलकर राख,पुलिस कर रही जांच
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग लगने से दो घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। वही आग बुझाने के दौरान पिता और पुत्र झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पुत्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही आगलगी में एक पशु भी जलकर मर गया।
जबकि घर में रखे लाखों की समान आग लगी में जलकर स्वाहा हो गया। घटना शाम्हों थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। बताया जा रहा है कि एक घर में अचानक आग लग गया। आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि बगल के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। तभी आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन आग नहीं बुझा सका तब तक दोनों घर जलकर राख हो गया।
वही आग बुझाने के दौरान पिता पुत्र बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी। मौके पर दमकल की टीम पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घर में अनाज सहित लाखों रुपए की सामान जलकर राख हो गया। जबकि एक पशु भी जलकर मर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क