सिमेंट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल, ट्रैक्टर चालक फरार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में शनिवार को सड़क दूर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति अपना एक दाहिना हाथ गंवा बैठा।तेयाय ओपी क्षेत्र स्थित अतरुआ पुल पर शनिवार को सिंमेट लदा ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार वृद्ध का हाथ बुरी तरह कुचला डाला। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को लगभग सवा दस बजे बनवारीपुर की ओर से साइकिल सवार वृद्ध व्यक्ति अतरुआ की ओर आ रहा था।

- Sponsored Ads-

अतरुआ पुल पर किसी अज्ञात वाहन से चकमा खाकर साइकिल सवार गिर गया वहीं सामने से आ रहे सिमेंट लदा ट्रैक्टर उसके दाहिने हाथ पर चढ़ गया, जिसके कारण उसका पुरा हाथ बुरी तरह गम्भीर रूप से कुचल गया। घटनास्थल पर खून से लथपथ पड़े घायल को स्थानीय लोगों ने बनवारीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पानी चढ़ते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। घायल की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के छतरीटोल निवासी कुलो यादव पिता स्वर्गीय सबरी यादव के रूप में हुई है। विदित हो कि कुलो यादव लहसुन और मिर्च साईकिल पर लाद कर गांव गांव घुमाकर बेचता था ।

लहसुन मिर्च बेच कर वापस घर जाने के क्रम में वह सड़क हादसा का शिकार हो गया। उसे शादी सुदा एक पुत्र व एक पुत्री है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छतरीटोल के ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर तेयाय ओपी चले गए हैं वहीं छतरीटोल निवासी संतोष यादव ने बताया कि ट्रैक्टर तेयाय ओपी में लगा दिया गया है। मालिक का पता नहीं चला है। वहीं तेयाय ओपी प्रभारी नुतन कुमारी ने बताया कि घटना हुई है घायल को इलाज हेतु स्वजन बेगूसराय ले गए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article