बेगूसराय में ट्रेक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल, एक की हुई मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौराही थानाक्षेत्र अंतर्गत नारायणपिपड़ा के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहरा मच गया।घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास की है।मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा वार्ड नंबर 2 गांव के रहने वाले रामानुज पासवान का पुत्र अजय कुमार पासवान के रूप में की गई है। जबकि घायल दोनों ही युवक की पहचान सकरबासा गांव के रहने वाला मोहम्मद कारी एवं मोहम्मद वारिस के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि अजय कुमार गढ़पुरा से अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। तभी नारायण पीपर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक को कुचल दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही अजय कुमार पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोहम्मद कारी एवं मोहम्मद वारिश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया है कि जैसे ही मौत की जानकारी मिली वैसे ही आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर इस घटना की सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article