ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत हो गई। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के खोदाबंदपुर चौक की है। मृतक की पहचान खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी निवासी रंजीत दास के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि रंजीत दास अपना काम खत्म करके बीती रात वापस अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते एवं रंजीत दास को इलाज के लिए ले जाते हैं तब तक रंजीत दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article