पटना से दिल्ली जा रहे विमान के इंजन में कंपन की वजह से कराई गई इमर्जेंसी लैंडिंग, टकराई थी पक्षी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पटना: राजधानी पटना में इंडिगो के एक फ्लाइट का इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में कंपन का अहसास होने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को भी सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया है। मामले में पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी दी कि पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही इंडिगो के विमान से एक पक्षी टकरा गया।

- Sponsored Ads-

एयरपोर्ट रनवे पर पक्षी का क्षत विक्षत टुकड़ा भी बरामद किया गया है। बाद में विमान के पायलट ने एटीसी को जानकारी दी कि उसके विमान के एक इंजन में कंपन हो रहा है जिसके बाद विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार विमान में 169 यात्री सवार थे जो पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article