बेगूसराय में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल एक की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी ढ़ाला के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को कुचल दिया जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी ढ़ाला के पास की है। मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव निवासी छबीला तांती का 25 वर्षीय पुत्र रामू तांती के रूप में की गई है। जबकि दोनों घायल युवक की पहचान अकाशपुर गांव निवासी बिट्टू कुमार और छोटू कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बीती रात डुमरी गांव में एक लड़की का शादी समारोह में टेंट पंडाल का काम करके एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने डुमरी ढ़ाला के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक को कुचल दिया जिसमें घटनास्थल पर रामू तांती की मौत हो गई जबकि बिट्टू और नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिंघौल थाने पुलिस को दी मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामू तांती शादी समारोह में टेंट पंडाल का निर्माण का काम करता था। और इसी काम से पूरे परिवार को भरण-पोषण करने का काम किया करता था।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article