बेगूसराय में मोटसइकिल की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, मोटसइकिल सवार पुलिस हिरासत में

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत महमदपुर स्थित एनएच 31 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न रहा।

- Sponsored Ads-

वहीं धक्का मारकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। तथा उस युवक को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित एनएच 31 के समीप की। मृत महिला की पहचान मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले विभूति मिश्रा की 47 वर्षीय पत्नी दुर्गेश नंदिनी देवी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक महिला आज चरचंदा पवनी को लेकर बंदुआर जाने के लिए मोहम्मदपुर स्थित एनएच 31 के पास ई रिक्शा पकड़ने के लिए आई थी। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ने महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं लोगों ने खदेड़ कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ लिया।

जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। वहीं लोगों ने महिला की मौत की खबर सुनते ही पकड़ाए युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article