बछवाड़ा प्रखंड में ग्रामीणों द्वारा रोके गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच करने पहुंचे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग किये जाने पर ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने को लेकर शनिवार को पथ निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विनोद कुमार सड़क निर्माण का जांच करने पहुंचे।बछवाड़ा प्रखंड में ग्रामीणों द्वारा रोके गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच करने पहुंचे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 2

जांच के दौरान निर्माणाधीन सड़क का विभिन्न जगहों पर मुआयना किया । बताते चले कि रानी तीन पंचायत के एनएच 28 पंचवटी चौक से मजोहडीह गांव जाने वाली लगभग 3.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया ज रहा है । सड़क का निर्माण कार्य कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल तेघड़ा के द्वारा एमएस आस्था एण्ड सोम्या कंस्ट्रक्शन को दिया गया है । जिसकी प्राक्कलित राशि 94 लाख 96 हजार रुपये है। सड़क निर्माण में अनियमितता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगने के बाद पथ निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पहुंचकर ग्रामीणों से बात करते हुए सड़क निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा की गयी अनियमितता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

- Sponsored Ads-

स्थानीय ग्रामीण विनोद राय,मुकेश कुमार,सोनू कुमार,पिंकू कुमार,सरपंच सरोज राय,पुर्व उप प्रमुख सुशील कुमार राय उर्फ मल्ली समेत अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कर रहे एमएस आस्था एण्ड सोम्या कंस्ट्रक्शन के संवेदक पर आरोप लगाते हुए एक्सक्यूटिव इंजीनियर से शिकायत किया कि कालीकरण सड़क निर्माण से पुर्व एसएस वन का प्रयोग किया जाता है। जिससे सड़क मजबूत हो लेकिन संवेदक द्वारा एसएस वन में पानी मिलाकर प्रयोग किया गया है।बछवाड़ा प्रखंड में ग्रामीणों द्वारा रोके गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच करने पहुंचे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 3

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य से पुर्व सड़क के दोनों किनारे पर जेएसबी नहीं किया गया तथा सड़क निर्माण के दौरान कालीकरण सड़क निर्माण का कार्य मिट्टी व घास पर किया जा रहा है। सड़क निर्माण की जांच करते हुए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि सड़क निर्माण से पुर्व उपयोग किये जाने वाले एसएस वन में मिलावट किया गया है। जो प्रथम दृष्टया में देखने से लग रहा है। वरीय पदाधिकारी के द्वारा इसकी जांच करते हुए संवेदक पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article