जदयू सांसद देवेश ठाकुर के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले उन्होंने सबकी मदद की, बावजूद उन्हें यादव और मुस्लिमों का वोट नहीं मिला तो उन्हें दुःख हुआ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

जदयू नेता और सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान पर राज्य में सियासी खलबली मची हुई है। एक तरफ जहां विपक्ष उनके बयान पर हमलावर है तो दूसरी तरफ उनके अपने और सहयोगी दलों में भी कुछ नेताओं ने विरोध जताया है। सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयानों का केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने समर्थन किया है और कहा कि उन्होंने अपने दिल की भावना को व्यक्त किया है।

- Sponsored Ads-

गिरिराज सिंह ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी पीड़ा बताई है। वह इतने वर्षों से एमएलसी थे और उनके पास आने वाले लोगों के पास चांद, क्रॉस, ओम हर कुछ था लेकिन उन्होंने बिना सबकी मदद की। बावजूद इसके उन्हें यादव और मुस्लिमों का वोट नहीं मिला तो उन्हें दुःख हुआ। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे भी मुसलमान वोट नहीं देते हैं।

जदयू सांसद देवेश ठाकुर के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले उन्होंने सबकी मदद की, बावजूद उन्हें यादव और मुस्लिमों का वोट नहीं मिला तो उन्हें दुःख हुआ 2उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं हर तबके के लोगों के लिए होता है। योजनाओं के तहत विकास किसी की जाति या धर्म देख कर नहीं की जाती है बावजूद इसके मुसलमानों ने यह तय किया है कि वे मुझे वोट नहीं देंगे, आखिर क्यों? यह एक सोची समझी राजनीति है। यह देश में गजवा-ए-हिन्द लाने का एक प्रयास है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article