खगड़िया: जदयू कार्यकर्ताओ ने साइकिल रैली निकाल कर किया मतदाताओं को जागरूक

DNB Bharat Desk

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से  खगड़िया जिला मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

शहर में निकाली गई रैली का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। यह रैली आर्य समाज स्कूल के निकट से प्रारंभ होकर मेन रोड, मील रोड, स्टेशन रोड, थाना रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः आर्य समाज स्कूल स्थित शिव मंदिर के निकट समापन हुई।

खगड़िया: जदयू कार्यकर्ताओ ने साइकिल रैली निकाल कर किया मतदाताओं को जागरूक 2इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा “संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं”, “सही नाम कटे नहीं, फर्जी नाम जूटे नहीं”, “सीएम नीतीश ने दी आवाज, चलो सत्यापन कराएं आज”, और “2025 से 30, फिर से नीतीश” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे पूरा शहर जन-जागृति के स्वर में गूंज उठा।

खगड़िया: जदयू कार्यकर्ताओ ने साइकिल रैली निकाल कर किया मतदाताओं को जागरूक 3समापन के मौके पर जिला संगठन प्रभारी एवं महादलित आयोग के राज्य अध्यक्ष श्री मनोज ऋषिदेव ने कहा कि, “लोकतंत्र में हर एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए यह अभियान चला रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता पुनरीक्षण से वंचित न रह जाए।”

उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से 26 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क और मतदाता सत्यापन में सहयोग करने की अपील की।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article