खरमौली विद्यालय में आयोजित किया गया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में मंगलवार को विद्यार्थियों के बीच शिक्षकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षकों व छात्रो ने विद्यालय को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-

एचएम सह राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संत कुमार सहनी ने छात्रो व शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। कार्यक्रम में विद्यालय स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों में दीपक कुमार,सचिन कुमार,पीयूष कुमार,गौतम कुमार,मो नजरे आलम,राज कुमार,बादल कुमार,आयुष कुमार,आनन्द कुमार,अंकित कुमार आदि को पुरस्कृत भी किया गया।

खरमौली विद्यालय में आयोजित किया गया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम 2विद्यालय के स्वच्छता कर्मी कृष्ण कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक किसलय कुमार,उदय कुमार,विवेक कुमार,पंकज कुमार,शंकर पासवान,वीरेंद्र कुमार,मो शाहिद आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article