डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को लोक आस्था का महा पर्व छठ का पहला अर्ध डूबते सूर्य को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत और गांव में दिया गया। छठ पर्व को लेकर प्रखंड प्रशासन काफी मुस्तैद दिखे।
- Sponsored Ads-

प्रखंड के चिन्हित खतरनाक घाट बलान नदी के बनबारीपुर, बूढ़ी गंडक के संजात स्थित कोरजाना घाट, सूर्यपुरा घाट चेरिया घाट का सीओ वीणा भारती अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, पीएस आई सुभाष कुमार सहित पुलिस बल लगातार निरीक्षण करते रहे।
और लोगों से अपील करते हुए दिखे की शांति और सौहार्द पूर्ण छठ को मनाएं,खतरनाक घाटों में चिन्हित बांस बल्ला से आगे नही जाने की अपील की ।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
