लू से होने वाले खतरे और बचाव के बारे में बच्चों को दी गयी जानकारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्राइमरी व मिडिल स्कूल में सुरक्षित शनिवार में बच्चों को लू से खतरा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने कहा कि गर्मी के महीनों में लंबे समय तक अधिक तापमान की स्थिति को लू चलना कहा जाता है।गर्म हवा के कारण लू लगने की संभावना होती है।

अधिक गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कभी कभी मौत भी हो जाती है। लू से बचाव के लिए दोपहर में आराम करें,हल्के रंग का कपड़े पहनें,नियमित रूप से हमेशा भरपूर पानी पिएं,हल्का खाना खाएं,ताजा पका हुआ भोजन करें।लू लगने पर तौलिया भिंगो कर सिर पर रखें व चेहरा पोछ कर चलें। लू लगने पर आम का पन्ना पीएं।

लू से होने वाले खतरे और बचाव के बारे में बच्चों को दी गयी जानकारी 2पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं व चिकित्सक की सलाह लें।मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,मो.रईस उद्दीन,अवधेश कुमार,विश्वनाथ साह, प्रमोद साह, शिक्षक अनिल रजक,सुमन,रूबी,शानू,अमित,नितेश,अजनीश,आभा, नीतू आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article