नालंदा : महज 10 साल में जर्जर होकर धंसा पुल, 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

पूरे बिहार में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुका पुल अब अपनी वास्तविक स्थिति में दिखने लगा है। मानपुर थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-कतरीसराय मुख्य मार्ग पर दरियापुर के पास सकरी नदी पर बना पुल महज 10 साल में ही जर्जर होकर धंसने लगा है।

 पुल के दो पीलरों में झुकाव आ गया है और लोहे के छड़ पूरी तरह से बाहर निकल आए हैं।जिससे  बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पुल के दोनों छोर को ईंट की दीवार बनाकर पूरी तरह बंद कर दिया है।जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो चुका है। पुल बंद होने से नालंदा और शेखपुरा के पचास से अधिक गांवों का सीधा संपर्क टूट गया है। 

नालंदा : महज 10 साल में जर्जर होकर धंसा पुल, 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा 2लोगों को अब लगभग बीस किलोमीटर की दूरी तय कर सफर करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने पुल को बेहद खतरनाक बताया है और नए पुल निर्माण की मांग सरकार से की है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दस साल पहले करोड़ों रुपए की लागत से बना पुल पूर्व में दो साल में ही भ्रष्टाचार का भेट चढ़ चुका था लेकिन मरम्मत कर तत्काल ठीक किया गया था।

नालंदा : महज 10 साल में जर्जर होकर धंसा पुल, 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा 3ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों रुपया की लागत से बना पुल भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया।हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार पुल की मॉनिटरिंग की जा रही है।एहतियातन पुल के दोनों तरफ दीवार खड़ी कर मानपुर थाना पुलिस बल को तैनात किया गया है।बावजूद कुछ लोग दीवार फांदकर पुल को पार कर रहे है।खासकर भीषण गर्मी में स्कूल जाने वाले बच्चे भी जान जोखिम में डालकर पढ़ने जाने को मजबूर है।

नालंदा : महज 10 साल में जर्जर होकर धंसा पुल, 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा 4हालांकि जर्जर पुल को लेकर कोई भी वरीय पदाधिकारी बोलने से परहेज कर रहे है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है और जल्द वैकल्पिक डायवर्सन बनाने की बात कही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article