बेगूसराय में ट्रेक्टर की चपेट मे आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से एक महिला की मौत उस बक्त हो गई जब ट्रेक्टर चालक ने बिना देखे ही ट्रेक्टर को पीछे किया, जिसकी चपेट मे आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला डॉक्टर को दिखा कर वापस आ रही थी तभी घर से कुछ दुरी पर यह हादसा हुआ। 

घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मोसरार वार्ड नंबर दो की है। महिला की पहचान खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मोसरार वार्ड नंबर दो के रहने वाले गुजो साह की पत्नी भगवनिया देवी के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे महिला का देवर ने बताया की उनकी भाभी डॉक्टर से इलाज कराकर अपने घर लौट रही थी इसी दौरान वो घर से कुछ दूर पहले एक ट्रेक्टर के पीछे बैठी हुई थी।

बेगूसराय में ट्रेक्टर की चपेट मे आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2इसी क्रम मे ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर को बैक किया जिसकी चपेट मे महिला आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना मे ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर समेत मौके से फरार हो गया। सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article